Breaking

Saturday, 23 September 2017

🚊मुम्बई (Mumbai) के बारे में रोचक जानकारी🚊

🚊मुम्बई (Mumbai) के बारे में रोचक जानकारी
     ®®®®®®®®®®®®®®®®®®®®


1. मुम्बई को पहले बम्बई या बॉम्बे के नाम से ही जाना था।

2. मुम्बई का नाम मुंबा देवी के नाम पर रखा है।

3. मुम्बई की जनसँख्या 3 करोड़ 29 है। इतना ही नहीं यह आंकड़ा ज़्यादा भी हो सकता है।

4. मुम्बई जनसँख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर है।

5. मुम्बई का गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ था। इसीलिए इसे साथ द्वीपो का शहर भी कहाँ जाता है।

6. मुम्बई का बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है।

7. भारत की GDP(सकल घरेलू उत्पाद) में 5% हिस्सा मुम्बई का ही है।

8. मुंबई दुनिया के टॉप 10 वाणिज्यिक केन्द्रों(commercial centres) में से एक है।

9. मुम्बई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं

10. मुम्बई का नाम 2 नामो को जोड़कर रखा गया है। वो नाम है ‘मुंबा'(देवी दुर्गा का एक रूप और ‘आई'(माँ).

11. मुम्बई शहर सन् 250 ई.पू. से आबाद है। तब इसे हैप्टानेसिया कहा जाता था।

12. आज सपनो का शहर कहे जाने वाला मुम्बई एक समय ‘चार्ल्स द्वितीय’, इंग्लैंड को दहेज के रूप में दिया गया था।

13. सन् 1668 में आज का मुंबई शहर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को मात्र दस पाउण्ड प्रति वर्ष की दर पर पट्टे पर दे दिया गया था।

14. सन् 1661 में मुंबई की जनसंख्या मात्र दस हजार थी, जो 1675 में बढ़कर साठ हजार हो गयी थी।

15. मुंबई के बहुप्रचलित “गेटवे ऑफ इंडिया” को 2 दिसम्बर,1911 को भारत में सम्राट “जॉर्ज पंचम” व महारानी मैरी के आगमन पर उनके स्वागत में बनाया गया था। जो कि 4 दिसम्बर, 1924 को पूरी तरह से बन गया था।

16. मुंबई में हर वर्ष करीब 86.6 इंच बारिश होती है।

17. मुंबई में प्रति-व्यक्ति की आय करीब 48,954 रूपये है।

18. बॉलीवुड शब्द बाँम्बे व हॉलीवुड को मिलाकर बना है।

19. पुरे भारत में हर रोज़ करीब 2 करोड़ लोग रेलयात्रा करते है जिसमे से अकेले मुम्बई में ही 63 लाख लोग हर रोज़ रेलयात्रा करते है।

20. मुम्बई की सिटी बस(बेस्ट) में हर रोज़ करीब 45 लाख लोग सफर करते है।

21. हर रोज़ मुंबई शहर में लगभग 7800 मीट्रिक टन से भी ज़्यादा कूड़ा इकट्ठा होता है।

22. इतनी तरक्की के बावजूद मुंबई की कुल जनसंख्या का लगभग 60% अंश गंदी बस्तियों और झुग्गियों में बसता है।

23. मुंबई की “धारावी”, एशिया की सबसे बड़ी स्लम-बस्ती है। जिसमें करीब 10 लाख लोग रहते हैं। इतना ही नहीं यह दुनिया की सबसे महंगी स्लम-बस्ती भी है।

24. मुंबई क्रिकेट टीम को “रणजी ट्रॉफी” में अब तक
38 खिताब मिले हैं, जो किसी भी टीम को मिलने वाले खिताबों से अधिक हैं।

25. सन् 2008 में मशहूर मैगज़ीन “फोर्ब्स” ने मुंबई को “Top Ten Cities for Billionaires” की लिस्ट में जगह दी थी।

26. मुंबई में जगह की इतनी किल्लत है कि यहाँ पर 1.1 स्क्वायर मीटर पर 1 व्यक्ति रहता है।

27. भारत की पहली 5 स्टार होटल “ताज होटल” मुंबई में ही मौजूद है।

28. भारत का पहला रेलवे स्टेशन भी मुम्बई में ही है। जिसका नाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है।

29. मुंबई को कई नामो से पुकारा जाता है जिनमे से बॉम्बे, माया नगरी, सपनो का शहर, हादसों का शहर, बम्बई, भारत की आर्थिक राजधानी प्रमुख है।

30. मछुआरों की मूल जनजाति, कोली यहाँ के शुरुआती समय के निवासी थे, हालांकि मुम्बई के कान्दीवली में पाए गए पुरापाषाण काल के पत्थर के औज़ार यहाँ पाषाण काल के दौरान मानव बस्ती की ओर संकेत करते हैं.

31. मानव आबादी के लिखित प्रमाण 250 ई.पू तक मिलते हैं, जब इसे हैप्टानेसिया कहा जाता था. तीसरी शताब्दी ई.पू. में ये द्वीपसमूह मौर्य साम्राज्य का भाग बना, जब बौद्ध सम्राट अशोक महान का शासन था.

32. साल 1661 में किंग चार्ल्स द्वितीय व पुर्तग़ाल के राजा की बहन कैथरीन आफ़ ब्रैगेंज़ा के विवाह के बाद यह ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया. राजा ने इसे साल 1668 में ईस्ट इंडिया कम्पनी को दे दिया।

33. शुरुआत में कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) व मद्रास (वर्तमान चेन्नई) की तुलना में बंबई कम्पनी की बहुत बड़ी सम्पत्ति से होकर केवल पश्चिमी तट पर कम्पनी के पैर जमाए रखने में सहायता करता था.

34. मुम्बई को पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था. मुम्बई शहर को बिजनेस केपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है. यहां देश के प्रमुख वित्तीय और संचार केन्द्र है.

35. भारत का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार, जिसका विश्व में तीसरा स्थान है, मुंबई में ही स्थित है. मुंबई भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित है. यह अरबियन समुद्र के सात द्वीपों का एक हिस्सा है। इसलिए इसे सात टापुओं का नगर भी कहा जाता है.

36. मुम्बई सामान्य रूप से सात द्वीपों जिनके नाम कोलाबा, माजागांव, ओल्ड वूमन द्वीप, वाडाला, माहीम, पारेल और माटूंगा-सायन पर स्थित है.

37. साल 1661 में इंग्लैंड के महाराजा चार्ल्‍स ने पुर्तग़ाल की राजकुमारी कैटरीना डे ब्रिगेंजा से शादी की थी. शादी में दहेज के रूप में चार्ल्‍स को बंबई शहर मिला था, जो वर्तमान समय में मुम्बई के नाम से जाना जाता है.

38. साल 1668 में मुम्बई ईस्ट इंडिया कम्पनी के हाथों में चला गया. साल 1868 में महारानी विक्टोरिया ने शहर के प्रशासन को ईस्ट इंडिया कम्पनी से वापस ले लिया.

39. यह महानगर, मुंबई उपनगर जिलों व नवी मुंबई और ठाणे शहरों को मिलाकर बनता है. मुंबई शहर भारत के पश्चिमी तट पर कोंकण तटीय क्षेत्र में उल्हास नदी पर स्थित है.

40. मुंबई का छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है. जो दक्षिण एशिया सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

41 जुहू विमानक्षेत्र भारत का प्रथम विमानक्षेत्र है, जिसमें फ्लाइंग क्लब व एक हैलीपोर्ट भी हैं।

42. मुंबई में हर साल गणपति पूजन का बहुत बड़ा महोत्सव होता है. इसके अलावा यहां का जन्माष्टमी भी बहुत लोकप्रिय है.

43. मुंबई में घूंमने के लिए मरिन ड्राइव, जुहू चौपाटी, गेटवे ऑफ इंडिया, सिद्धीविनायक मंदिर, एलिफेंटा की गुफाएं, एस्सेल वर्ल्ड, हाजी अली दरगाह, हैंगिंग गार्डन, मुंबई का टिफिन वाला, ताज होटल बहुत लोकप्रिय है.

44. मुंबई नगर में भारतीय हिन्दी सिनेमा (बॉलीवुड) के नाम से पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. जिसमें बहुत से सितारे जो अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हैं वे सब यहीं रहते हैं।

45. बॉलीवुड के दो दिग्गज अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बंगले मन्नत और जलसा, प्रतीक्षा के नाम से बहुत ज्यादा लोकप्रिय है.

46. मुंबई में मराठी भाषा का प्रचलन है. यहां बालठाकरे और राजठाकरे की शिवसेना बहुत प्रचलित है. उनका राज मुंबई शहर पर चलता है.


No comments:

Post a Comment

Indian States and their Capitals (General Knowledge)

       Many people don't know the names of the Indian states and their capitals. In this article, we give you a brief idea about the Ind...